चपरासियों के भरोसे चल रहे ये सरकारी अस्पताल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देचू (जोधपुर) एक तरफ राजस्थान सरकार आयुर्वेद औषधालय खोलकर ग्रामीणों देशी दवाओं का सेवन करने का संदेश दे रही हैं दूसरी तरफ पंचायत समिति देचू व तहसील मुख्यालय देचू सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद के चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं।

राजकीय आयुर्वेद औषधालय देचू जो तहसील व समिति स्तर का बड़ा आयुर्वेद औषधालय हैं लेकिन पांच माह से इसमें वैद का पद रिक्त हैं। अब यह मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे चल रहा हैं। उसी प्रकार देचू तहसील के पीलवा, कनोडिया महासिंह, खियासरिया, सेतरावा में भी आयुर्वेद चिकित्सक के पद रिक्त हैं।

सभी अस्पताल मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे हैं। इससे ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ नहीं मिल रहा हैं। वैद्य नहीं होने से अस्पतालों के सिर्फ दरवाजे खुलते हैं वह सफाई करके बंद कर दिए जाते हैं। देचू तहसील की एकमात्र राजकीय आयुर्वेद औषधालय ऊंटवालिया में वैद्य नियुक्त है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KJxuB2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment