जोधपुर. मौसम बदल रहा है। फिजाओं में गुलाबी ठंडक दस्तक देने लगी है। विंटर के इस सीजन में खान-पान से लेकर ड्रेस मेटेरियल भी बदल जाता है। फिर चाहे कॉलेज यूथ हो या अन्य, सभी विंटर सीजन में खुद को आकर्षक एवं स्टाइलिश लुक में दिखने के लिए सुटेबल वियर की तलाश करते हैं। इसी उधेड़बुन के बीच
सर्दी के कपड़े खरीदते वक्त केवल लोग ठंड से बचने के बारे में ही सोचते हैं। इसके चलते सही साइज की ड्रेस, मैचिंग, कलर पर फोकस नहीं कर पाते हैं। एेसे में यदि आप भी इस विंटर सीजन के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो यह टिप्स जान लें।
ठंड के हिसाब से हो सुटेबल वियर
कई बार देखा गया है कि यूथ अपने पसंद के लिए बॉडी साइज के अनुकूल ड्रेस की परचेसिंग तो कर लेते हैं, लेकिन ठंड बढऩे के साथ ही इस तरह की जैकेट, स्वेटर ठंड कम करने में नाकाफी साबित होते हैं। इसलिए ठंड में तो कोई भी ड्रेस पहन लेंगे, एेसा सोचने के बजाय विंटर जैकेट्स, स्वेटर, हूडी आदि खरीद सकते हैं। इसमें खासतौर पर ट्रेंड में नेवी ब्लू, ब्लैक, ब्राउन, ग्रे, मरून, ऑलिव ग्रीन इस तरह के कलर काफी फेमस है।
लूज वियर को कहें ना
कई बार शॉप पर फिटिंग वियर नहीं होने के बावजूद हम अपनी पसंद के चलते उस वियर की खरीद कर लेते हैं, लेकिन एेसा नहीं करना चाहिए। कई लोग तो अपने हाथ से लंबे स्लीव्स वाले जैकेट्स, स्वेटर पहनते हैं, लेकिन विंटर के हिसाब से परफेक्ट साइज के विंटर जैकेट्स, स्वेटर ही खरीदने चाहिए। खासतौर पर अपनी बॉडी साइज के अनुसार। ड्रेस की लेंथ का भी ध्यान रखें और सही लंबाई वाली जैकेट व स्वेटर पहनें। एेसा करके आप खुद को न्यू लूक दे सकते हैं, जो आपके फ्रैंडस को काफी पसंद आएगा।
क्वालिटी पर जताएं भरोसा
कई बार देखा गया है कि सस्ते के लालच में हम लो क्वालिटी के मैटेरियल की शॉपिंग कर लेते हैं, लेकिन स्टाइल में क्वालिटी के साथ कॉम्परोमाइज नहीं करना चाहिए। क्योंकि सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए न केवल अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े जरूरी हैं, बल्कि यह भी जरूरी है कि उन्हें किस तरह से पहना जाए।
एेसे हो शूज
विंटर में हर कोई चप्पल, सैंडिल से बाहर निकल कर शू पहनता है। परफेक्ट लूक के लिए शू का आकर्षक होना भी बेहद जरुरी है। इसके लिए लाइट वेट शू की खरीद सकते हैं। इसके अलावा कैनवास स्नीकर्स भी खरीद सकते हैं। हिल स्टेशनों की तरफ ट्रैवलिंग के लिए जा रहे हैं तो इंसुलेटेड शू पहन सकते हैं। इसमें कपड़े व फोम की मोटी परत ठंड को बाहर ही रोक लेती है।
यह भी ध्यान रखें
-सर्दी में बाहर जाते समय हमेशा सिर को ढककर रखें
-हैट-कैप, मफलर, स्कार्फ का यूज करें।
-गीले कपड़ें न पहनें
-पैरों को गर्म और ड्राय रखने के लिए विंटर सॉक्स ही पहनें।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Fac6O
0 comments:
Post a Comment