फलोदी. उपखण्ड के उग्रास गांव में एक सोलर ऊर्जा कम्पनी के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्राणद्यातक हमला व गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार सोलर कम्पनी के जनरल मैनेजर संदीपराय ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को उग्रास गांव में कम्पनी का भूमि पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गाडिय़ों में सवार एवं हथियारों से लैस होकर आए बिरदाराम, बचनाराम, मांगीलाल सहित २०-२५ जनों ने गाडिय़ों के शीशे तोड़ डाले व हमला बोल दिया। हमले मेें कम्पनी के अनिल मिश्रा, लोकेश मीणा आदि जख्मी हो गए। हमलावर जाते-जाते 7.50 लाख रुपए कीमत की सर्वे मशीन भी छीन ले गए।
जेसीबी के तोड़े शीशे
इसी प्रकार खुशालसिंह ने एक अलग से रिपोर्ट दी कि वह सोलर ऊर्जा कम्पनी के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जेसीबी लेकर वापस घर लौट रहा था कि बचनाराम, मनोहरराम, चंदनसिंह सहित 15 20 जनें हथियारों से लेस होकर आए तथा रास्ता रोककर मारपीट की व जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। फलोदी पुलिस ने उक्त दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। (निसं)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CEbRNT
0 comments:
Post a Comment