जोधपुर. क्या आप जानते हैं अच्छे कॅरियर की तलाश में हम अक्सर अपना शहर छोड़ कर पलायन कर जाते हैं। यूथ अपना फ्यूचर मुम्बई, बेंगलूरु, चेन्नई, पुणे, दिल्ली, गुडगांव व नोएडा जैसे शहरों में देखता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह सोच बदली है। अब नौकरी की तलाश और बिजनेस आइडिया से ज्यादा यूथ स्टार्टअप में अपना भविष्य देखने लगे हैं। एजुकेशन और सोशल मीडिया के स्टार्टअप सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं और इसका स्कोप भी अच्छा दिखाई देता है।
क्या है स्टार्टअप
पारम्परिक बिजनेस मॉडल से हट कर शहर की जरूरत के हिसाब से आइडिया देना और उसे धरातल पर एक व्यापार की श्रेणी में लागू करना स्टार्टअप है। अपना कॉलेज पूरा करने के बाद अधिकांश युवा स्टार्टअप से जुड़ रहे हैं। स्टार्टअप थोड़ी एडवांस किस्म की प्रक्रिया है, जिसको इनोवेटिव तरीके से ही संचालित किया जाता है।
स्टार्टअप मीट या चौपाल
स्टार्टअप मीट भी ऐसा ही एक साधन है। कई बड़े शहरों में इस प्रकार की मीट होती रहती है। जयपुर भी इस कलचर को अपना चुका है। अब जोधपुर पिछले कुछ सालों में इसमें तेजी से उभर रहा है। देशभर के इंवेस्टर्स की नजरें जोधपुर के ट्रेडिशनल स्टार्टअप पर टिकी है। इसी माह जोधपुर में भी एक स्टार्टअप मीट होने जा रही है।
ग्लोबल होता जोधपुर
स्टार्टअप से जुड़े सुशील शर्मा बताते हैं कि ब्लूसिटी में स्टार्टअप कल्चर डवलप करने के लिए स्टार्टअप मीट एक बेहतर प्लेटफार्म है। इस मीट का आयोजन दो साल पहले भी किया गया था। इस बार स्र्टाटअप 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट की घोषणा करते ही पूरे देश से 800 से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखानी शुरू कर दी है। यह इवेंट 22 से 24 नवम्बर के बीच जोधपुर में होगा। साथ ही 10 से ज्यादा ऐसे स्टार्टअप आइकन भी जोधपुर आएंगे जिनका टर्नओवर करोड़ों में पहुंच गया है। वे अपना विजन और सक्सेस स्टोरी भी साझा करेंगे।
एजुकेशन व मेडिकल स्टार्टअप में बेहतर सुविधा
एजुकेशन व मेडिकल फील्ड के स्टार्टअप में बेहतर स्कोप है। जोधपुर में ऐसे 5 से ज्यादा बड़े लेवल के स्टार्टअप चल रहे हैं। इनमें ईयरबुक जैसे कई उदाहरण है जो कि सीधे आईआईटी जैसे बड़े संस्थाओं से जुड़े हैं। मेडिकल स्टार्टअप अभी जोधपुर में ज्यादा चलन में नहीं है, लेकिन यहां क्षमता काफी है। अहमदाबाद और गुडगांव जैसे शहर है जो कि मेडिकल स्टार्टअप में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K6nwZU
0 comments:
Post a Comment