जोधपुर.
हेड कांस्टेबल से एएसआई की पदोन्नति परीक्षा २०१७-१८ के लिए शुक्रवार को मण्डोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) में आयोजित आउटडोर व साक्षात्कार के बाद छह जिला पुलिस के ५५ हेड कांस्टेबल चयनित हुए।
पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) सचिन मित्तल ने बताया कि रेंज के अधीन वाले जोधपुर ग्रामीण, पाली, बाड़मेर, जालोर, सिरोही व जैसलमेर पुलिस के हेड कांस्टेबल से एएसआइ पद के लिए पदोन्नति परीक्षा ली गई। आरपीटीसी में आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद एएसआइ पदोन्नति के लिए ५५ हेड कांस्टेबल का चयन किया गया।
इसमें जोधपुर ग्रामीण से जगदीशराम, हुकमसिंह, नरेन्द्रसिंह, पन्नाराम, जगरामाराम, चैनसिंह, मजीद मोहम्मद, गोविंदराम, बाबूराम व प्रहलादसिंह शामिल हैं। पाली पुलिस से हेड कांस्टेबल हमीरसिंह, तेजाराम, जालमसिंह, यशपालसिंह, नरपतसिंह, गोरधनसिंह, वेदपाल, अशोक, किशनसिंह, मांगीलाल, चेलाराम, ओमप्रकाश, पुखराज, राजेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश, रमेश कुमार व संपतराज शामिल हैं। बाड़मेर पुलिस से धूड़ाराम, हरिराम, हनुमानराम, गिरधारीराम व पुरखाराम, जालोर पुलिस से भूराराम, प्रेमसिंह, भागीरथराम, कल्याणसिंह, किशनाराम, बहादुर खां, भंवरलाल व मूलाराम, सिरोही पुलिस से दिनेश कुमार, शैतानसिंह, मोहनलाल, राजेन्द्रसिंह पुत्र करणसिंह व राजेन्द्रसिंह पुत्र पीरसिंह और जैसलमेर पुलिस से चैनाराम, दीनदयाल, दिलीप कुमार, किशनसिंह, गुमानसिंह, सुभाष कुमार, भगाराम, कालूसिंह, प्रतापराम व रतनसिंह का चयन किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/349H0F6
0 comments:
Post a Comment