डोडा पोस्त से भरा ट्रक लेकर दौड़ रहा था, पुलिस ने फायर कर पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आऊ. आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजासर पुलिस ने एक ट्रक से पन्द्रह क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद कर डोडा पोस्त परिवहन एवं एस्कॉर्ट में प्रयुक्त ट्रक एवं कार सहित दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। एएसपी फलोदी लक्ष्मीनारायण शर्मा व वृताधिकारी ओसियां दिनेशकुमार मीणा के निर्देशन में सोमवार को भोजासर थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबन्दी कर डोडा पोस्त से भरे ट्रक की एस्कॉर्ट कर रही कार को रुकवाकर कार चालक सुभाष पुत्र फरसाराम विश्नोई निवासी भोजासर से पूछताछ की तो उसने पीछे आ रहे ट्रक में डोडा पोस्त भरे होने की जानकारी दी। पुलिस ने नाकाबन्दी कर ट्रक रुकवाना चाहा लेकिन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए नाकाबन्दी तोडक़र भाग निकला। पुलिस ने उसका काफी देर तक पीछा किया। इस दौरान वो पुलिस को गच्चा देता रहा। आखिरकार पुलिस के पास टायर ब्रस्ट करने के अलावा चारा नहीं होने से थानाधिकारी ने एसएलआर रायफल से ट्रक के पिछले टायर में फायर कर दोनों टायर ब्रस्ट किए । फिर भी चालक भोजासर गांव के चौराहे तक ट्रक भगाता रहा। चौराहे पर थानाधिकारी राजपुरोहित ने ट्रक रुकवाया तथा ट्रक चालक रामनारायण पुत्र बाबूराम विश्नोई गायणा निवासी मोहरनगर थाना भोजासर को दस्तयाब कर ट्रक में जुट के कटे फटे बारदाना के नीचे छुपाकर रखे १५ क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत करीबन सत्तर लाख रुपए आंकी जा रही है। टीम में थानाधिकारी राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल भगाराम, कांस्टेबल शैतानाराम, भागीरथ प्रसाद, भरमलराम, भागीरथ विश्नोई,हरीराम, श्रवणकुमार, भजनाराम, महीराम, चम्पालाल, धर्माराम, राकेश, चालक सांवरलाल की भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। (निसं)

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33E3Bt5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment