सडक़ों पर दौड़ रहे बिना फि टनेस के वाहन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी. उपखंड क्षेत्र में फि टनेस की सुविधा नहीं होने के कारण बीमार वाहन सडक़ों पर दौड़ हादसों को न्यौता दे रहे हैं। यहां संचालित निजी फि टनेस केंद्र को बंद कर दिया गया है और परिवहन निरीक्षक केभी वाहन फि टनेस के प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार पर भी रोक लगी हुई है।

पीपाड़सिटी परिवहन निरीक्षक के क्षेत्राधिकार में बिलाड़ा,भोपालगढ़ व पीपाड़ सिटी उपखंड क्षेत्र शामिल हैं लेकिन लघु व भारी वाहनों की फि टनेस जारी नहीं होने से राज्य सरकार को प्रति माह लाखों की राजस्व हानि हो रही हैं। अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और वाहन चालक अपने वाहनों की फि टनेस कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।निजी फि टनेस केंद्र बंदवाहनों की बड़ी संख्या को देखते हुए पीपाड़सिटी परिवहन निरीक्षक को वाहन फि टनेस प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार था। जिसे गत भाजपा सरकार ने रोक लगाते हुए निजी फि टनेस केंद्र को ये अधिकार दे दिया और पीपाड़सिटी में ही फि टनेस केंद्र खोल दिया, जिसे गत सप्ताह राज्य सरकार ने बंद कर दिया। इस कारण क्षेत्र के बोरुंदा, खारिया खंगार ,खवासपुरा, आसोप,खारिया मीठापुर जैसे प्रमुख गांवों से एक सौ किमी और बिलाड़ा,पीपाड़सिटी,भोपालगढ़ से सत्तर से अस्सी किमी दूर जोधपुर के निजी फि टनेस केंद्र जाना पड़ता है।फि टनेस के अभाव में परेशानीएम वी एक्ट में वाहन की प्रति वर्ष फि टनेस करा कर वैधानिक प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। इसके अभाव में परिवहन विभाग पांच हज़ार तक का चालक पर जुर्माना लगा देता हैं, वहीं सडक़ दुर्घटनाओं के मामले में वाहन फि टनेस प्रमाण पत्र नहीं होने से मृतकों के दुर्घटना क्लेम का मामला अटक जाता है। बालोतरा, नसीराबाद आदि स्थानों पर परिवहन निरीक्षक को फि टनेस के अधिकार दिए हुए हैं। निसं

इन्होंने कहा

वाहन फि टनेस की सुविधा नहीं होने से चालकों को जुर्माने के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है, लेकिन परिवहन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।मनीराम मुंदीयाड़ा,
खारिया खंगार ट्रक ऑपरेटर यूनियन,खारिया खंगार

पीपाड़सिटी में वाहन फि टनेस सुविधा नहीं होने से राज्य सरकार को राजस्व हानि हो रही है और चालकों के लिए रिस्क भी है।

बलदेव खदाव,अध्यक्ष,

उपखंड यातायात सलाहकार समिति,पीपाड़सिटीवाहन चालक अपने नजदीकी केंद्र से फि टनेस करवा सकते हैं। पीपाड़सिटी और फ लौदी की जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए इन स्थानों पर फि टनेस सुविधा के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।सुमन भाटी,
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33leU8I
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment