इंडियन एयरफोर्स ने लॉन्च किया 'ए कट अबव' एंड्रॉयड गेम, मल्टीप्लेयर वर्जन से युवाओं को जागरूक करने का मकसद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. एयर मार्शल एचएस अरोड़ा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में वायुसेना के मोबाइल एंड्रॉयड गेम का मल्टीप्लेयर वर्जन लॉन्च किया है। अब बच्चे दुनिया में बैठे किसी भी खिलाड़ी के साथ गेम के रोमांच का मजा ले सकेंगे। वायुसेना ने 31 जुलाई को देशभर में ‘इंडियन एयरफोर्स: ए कट अबोव’ एंड्रॉयड गेम लॉन्च किया था। अब तक इसे 2.2 मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यह सिंगल प्लेयर वर्जन था।

दो दिन पूर्व लांच इसके मल्टीप्लेयर वर्जन के जरिए यूजर्स अन्य यूजर्स के साथ कम्पीटिशन में गेम खेल सकता है। मोबाइल गेम का उद्देश्य एयरफोर्स के प्रति बच्चों और युवाओं को जागरूक करना और उसमें भर्ती करने के लिए प्रेरित करना है। अब तक बच्चे गेम में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ फाइट करते थे।

मोबाइल गेम में टीम बैटल और डेथ मैच दो मोड बनाए गए हैं। यूजर एयरफोर्स की सूची में उपलब्ध विमान में से कोई एक चुनकर गेम शुरू कर सकता है। टीम बैटल में यूजर या खिलाड़ी एक टीम बनाता है और आभासी क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर कब्जा कर लेता है। इस तरह से एयर अटैक करने का वास्तविक अहसास होता है।

डेथ मेच मोड में खिलाड़ी एक टीम में शामिल होगा, जहां आठ सदस्य होंगे और मिशन के अंत में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाला खिलाड़ी विजेता होगा। खिलाड़ी गेम खत्म होने के बाद इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिवट्र पर अपलोड भी कर सकेगा। इससे पहले वायुसेना ने गरुड़ वारियर्स पर गेम बनाया था जो अब पुराना हो चुका है।

वायुसेना के अधिकांश एयरक्राफ्ट शामिल
गेम में रफाल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के अलावा मालवाहनक विमान सी-130 जे हरक्यूलिस और बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर और दिखाए गए हैं। इनके अलावा अमरीका से आयातित अपाचे हेलीकॉप्टर के अलावा एमआई-17 और रुद्र एएलएच हेलीकॉप्टर से भी गेम प्लेयर फाइट कर सकता है। गेम में आतंकियों के बेस कैंप और एंटी एयरक्राफ्ट गन भी दिखाई गई है। इसके अलावा पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान स्टील्थ तकनीक के जियान-एच20 और बी-21 बमवर्षक का सिमुलेशन भी है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1BcXo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment