डीएनए एक्सपर्ट की गवाही बंद करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई आज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

एफबीआई की डीएनए एक्सपर्ट अम्बर बी कार की गवाही बंद करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर आपराधिक विविध याचिका पर शुक्रवार को

जोधपुर. बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण व हत्या प्रकरण में एफबीआई की डीएनए एक्सपर्ट अम्बर बी कार की गवाही बंद करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर आपराधिक विविध याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
भंवरी देवी हत्या प्रकरण के आरोपी सोहनलाल एवं अन्य ने हाईकोर्ट ने याचिका दाखिल करते हुए एफबीआई की डीएनए एक्सपर्ट अम्बर बी कार की गवाही बंद करने और आरोपियों के बयान शुरू करवाने की मांग की थी। इस मामले में अम्बर बी कार सीबीआई की सबसे अहम और अंतिम गवाह है, जिसके बयान वीडियो कांफ्रेंंसिंग से करवाने के मामले में भी याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इस मांग को नामंजूर कर दिया था। इसे सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करते हुए चुनौती दी है। सुनवाई को देखते हुए सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एजाज खान और पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) बीना कुमार गुरुवार को ही जोधपुर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट में भी भंवरी प्रकरण की सुनवाई भी नियत है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/354oKgE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment