अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में उमड़े किसान, सडक़ पर लग गया जाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पूनासर (बापिणी). समिति परिक्षेत्र में कपास की अच्छी फसल पैदावार से रायमलवाड़ा, बापिणी व पूनासर की कपास फैक्ट्रियों में किसानों के गुरुवार को एक साथ पहुंचने से भीड़ से सडक़ जाम हो गई।

क्षेत्र की चाडी से उपखण्ड मुख्यालय ओसियां को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ जाम हो गई। भीमसिंह भाटी व लक्ष्मण जोशी ने बताया कि इस सडक़ पर स्थित फैक्ट्रियों पर किसान देर रात से पहुंचने लग गए। सुबह पहले तुलवाने की होड़ को लेकर आस-पास के गांवों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों में कपास लेकर पहुंचे किसानों का कहना हैं कि अच्छे भाव मिलने की उम्मीद को लेकर भीड़ बेकाबू हो गई। राहगीरों ने पुलिस जाब्ता बुलाकर सडक़ पर लगी भीड़ व ट्रैक्टरों का जाम खुलवाया गया। सभी किसानों के ट्रैक्टर लाइन में लगाकर अपनी बारी से कपास तुलवाने की व्यवस्था की गई। किसान लक्ष्मण बेनीवाल, मानाराम, भागीरथ ,मूलाराम, मोतीराम, गिरधारी व सत्यनारायण जोशी सहित ने बताया कि ५६९० से ५८०० रुपए प्रति क्विंटल से खरीदा जा रहा हैं। इसी दौरान रायमलवाड़ा, खिन्दाकोर, तापू, बापिणी, जाखण, पण्डितजी की ढाणी, हाणिया सहित दर्जनभर गांवों के किसानों की भीड़ उमड़ी। निसं.

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32l6IVu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment