जोधपुर. वर्ष 2024 तक हर परिवार को नल-जल योजना साकार करने के लिए भारत इजरायल से भी सहयोग लेगा। इसके लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत इजरायल में सोमवार से शुरू हो रही 8वीं वाटेक इजरायल समिट 2019 में शिरकत करेंगे। वे इस समिट के की नोट स्पीकर्स में शामिल हैं। इजरायल ने वाटर री-साइकिल को रोजमर्रा के जीवन का अभिन्न हिस्सा बना रखा है। वहां घरों से निकलने वाले 80 फीसदी से अधिक जल री-साइकिल किया जाता है। इजरायल के जल प्राधिकरण के मुताबिक यह अनुपात किसी अन्य देश की तुलना में चार गुना अधिक है। शेखावत इजरायल के ऊर्जा मंत्री युवाल स्तेनीत्ज और जल प्रबंधन के क्षेत्र में प्रमुख विशेषज्ञों, इस क्षेत्र में सक्रिय कुछ इजरायली कंपनियों और अन्य संबंद्ध हितधारकों से भी बातचीत करेंगे। शेखावत जल पर भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।
जलग्रहण विकास कार्यो के प्रभाव-मूल्यांकन पर कार्यशाला
वाप्कोस लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम, जल शक्ति मंत्रालय)की ओर से एकीकृत जलग्रहण विकास कार्यो में कराए गए कार्यो के प्रभाव, मूल्याकंन, नवीन तकनीक अपनाने आदि पर शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई। वाप्कोस लिमिटेड के परियोजना निदेशक एमएम वर्मा ने संस्था द्वारा 14 जिलो में किए गए कार्यो के बारे में अवगत करवाया। कार्यशाला में वाप्कोस संस्था द्वारा राज्य के तीन संभाग जोधपुर, कोटा व भरतपुर जिले में एकीकृत जलग्रहण विकास कार्यक्रम अन्तर्गत स्वीकृत 401 जलग्रहण परियोजना में सम्पादित कार्यो के प्रभाव, कार्यो के कारण कृषि उत्पादन में वृद्धि, भूजल स्तर में वृद्धि, गैर कृषि में अभिनव कार्य प्रारम्भ करने से आय में हुई वृद्धि के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक जलग्रहण सीताराम बंजारा, उपनिदेशक जलग्रहण बीएल वर्मा, सभी जिलों के परियोजना प्रबंधक सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
वर्षा से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना से होगी
प्रदेश में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से खेतों में सूखने के लिए रखी खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना के तहत होगी। योजना के तहत प्रभावित किसान को आपदा के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को टोल फ्री नम्बर पर तथा लिखित में अधिकतम सात दिन में बैंक व कृषि विभाग को सूचना देगी होगी। कृषि विभाग के आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि हाल ही में पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से खरीफ मौसम की फसलों में नुकसान हुआ हैं। खरीफ 2019 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 17 जुलाई को जारी अधिसूचना में खराब फसल पर भरपाई का प्रावधान है। इसके लिए जिला अधिकारियों एवं जिले की अधिसूचित बीमा कंपनी को प्रभावित किसानों की फसलों में हुए नुकसान का व्यक्तिगत आधार पर सर्वे कर रिपोर्ट शीघ्र भिजवाने के निर्देश जारी किए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OqjhK8
0 comments:
Post a Comment