दोस्तों के साथ देसी कट्टे के साथ युवक के लिए सेल्फी लेना पड़ा भारी, आठ दिन बाद है शादी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एक युवक को दोस्तों के साथ अवैध देसी कट्टे या पिस्तौल से सेल्फी लेना भारी पड़ गया। भूलवश ट्रिगर दबने से एक युवक के सीने में गोली लग गई। युवक की आठ दिन बाद शादी होने वाली थी। युवक को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। थानान्तर्गत उचियारड़ा गांव में बिश्नोइयों की ढाणी में शनिवार दोपहर अवैध देसी हथियार का ट्रिगर दबने से युवक के सीने में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया। आठ दिन बाद ही उसकी शादी होनी है। पुलिस को अंदेशा है कि हथियार के साथ सेल्फी लेने के दौरान दुर्घटनावश ट्रिगर दबने से गोली चल गई।

जोधपुर में सामने आया मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला, शादी के बहाने विधवा को बेच कर बेटी के साथ किया ये काम

बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार उचियारड़ा स्थित बिश्नोइयों की ढाणी निवासी शैतान (21) पुत्र सोनाराम बिश्नोई और उसकी बहन की शादी एक दिसम्बर को होनी है। शैतान शनिवार दोपहर कपड़े खरीदने के लिए घर से निकला और कुछ ही दूरी पर उसके दो मित्र मिल गए। तीनों आपस में बातचीत करने लगे। पुलिस को अंदेशा है कि इनके पास देसी कट्टा अथवा देसी पिस्तौल थी। तीनों युवक हथियार के साथ सेल्फी लेने लगे तभी भूलवश ट्रिगर दब गया और गोली शैतान के सीने में जा घुसी। यह भी हो सकता है कि तीनों शादी में हवाई फायर करने के लिए हथियार से अभ्यास कर रहे थे।

ऑटो रिक्शा चालक ने नादान बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर कर डाला ये कांड, स्कूल जाने से छात्रा का इनकार


धमाके की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और दोनों युवक शैतान को एम्स ले गए। उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल और एम्स पहुंचे और घायल के परिजन व साथी युवकों से बात की, लेकिन कोई भी हादसे के संबंध में स्पष्ट नहीं बता सका। रात तक बनाड़ थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।

WATCH : पर्यटकों की फेवरिट डेस्टिनेशन है जोधपुर का तूरजी का झालरा, बेशकीमती विरासत का है बेजोड़ नमूना

शाम को हुआ ऑपरेशन
गोली शैतान के सीने से होकर फेफड़ों में घुस गई। एक नस क्षतिग्रस्त होने से खून काफी अधिक बह गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। शाम को उसका ऑपरेशन किया गया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oenulc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment