जोधपुर. उत्तरी-पूर्वी हवाओं की वजह से थार प्रदेश में अब सुबह व रात में सर्दी पडऩे लगी है। रविवार को भी जोधपुर में सुबह नमी का स्तर 82 प्रतिशत तक पहुंच जाने से तापमान अधिक होने के बावजूद सर्दी महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सप्ताहांत फिर से बादल आएंगे, जिससे दिन का तापमान नीचे लुढकऩे का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा लेकिन धीमी गति से चल रही हवा और वातावरण में आद्र्रता अधिक होने के कारण ठण्ड महसूस हो रही थी। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहने देखे गए। दुपहिया वाहन चालकों को सर्दी अधिक लगने की वजह से वे घर से जाप्ता करके निकले। सैर-सपाटे पर निकलने वाले शहरवासी भी मोटे कपड़े पहने नजर आए। सूर्योदय देरी से होने के कारण अब वॉकिंग-जॉगिंग के लिए भी लोग देरी से निकलने लगे हैं। दोपहर मे तापमान 29.5 डिग्री रहा। दिन में भी मौसम में ठण्डक घुली हुई थी। शाम ढलने के बाद फिर से सर्दी गहराने लगी। रात को हल्की सर्दी रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NTWyXR
0 comments:
Post a Comment