फालना से चोरी की बाइक पर जोधपुर पहुंचे युवक को यातायात पुलिस ने पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सुचारू यातायात व्यवस्था के भैरूजी चौराहे पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने रविवार को चोरी की मोटरसाइकिल पर निकल रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसे शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सौंपा।

सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) चैनसिंह महेचा के अनुसार भैरूजी चौराहे से बगैर हेलमेट निकल रहे पाली जिले में पंजीकृत मोटरसाइकिल सवार युवक को यातायात हेड कांस्टेबल सांदूदान रुकने का इशारा किया। वो तेजी से भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि उसने पाली जिले में फालना थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चुराई थी। इस संबंध में फालना थाने में मामला दर्ज है। यातायात पुलिस ने युवक व मोटरसाइकिल शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मूलत: सीकर में नीम का थाना थानान्तर्गत बालकदासपुरा हाल फालना में नेहरू कॉलोनी निवासी इन्द्रपाल सिंह (२२)पुत्र उदयसिंह को गिरफ्तार कर फालना थाना पुलिस को सूचित किया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sfHknX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment