जोधपुर. हिंदी फीचर फिल्म रवानगी की शूटिंग सिरोही के बीजापुर सहित मुंबई और जोधपुर में पूरी हुई है। इसमें जोधपुर का टेलेंट देखने को मिलेगा। इस लव स्टोरी में शहर के युवा कलाकार वासिद खान और हिमाद्री अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं सेकेंड लीड में जम्मू की अदाकारा श्वेता खन्ना है। एक्टर वासिद ने बताया कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन शशिकांत मीणा ने किया है। एसोसिएट डायरेक्टर रतन मालवीय हैं। निर्माता धनपत देवासी है। इसमें जोधपुर के कई अन्य कलाकार भी काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि थिएटर आर्टिस्ट वासिद को बचपन से डांस का शौक रहा है। इसके चलते उसने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट में कैमियो किया है। इसके अलावा मूवी डबल क्रॉस सहित टीवी सीरियल्स कसौटी जिंदगी के, रूप, मां संतोषी और तू ही आशिकी आदि में कार्य कर चुका है। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म ताने व डबल क्रॉस में भी अभिनयन किया है। वेब सीरीज राधा कृष्ण का निर्माण भी प्रक्रिया में है। उसने कहा कि लोगों को लोकल कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए कम बजट की फिल्में भी देखनी चाहिए।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kt2QM8
0 comments:
Post a Comment