नगरपालिका चुनाव फलोदी : बीजेपी ने जारी की पहली सूची

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी में नगरपालिका चुनाव की बिसात अब बिछ गई है और नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि से पहले आज सुबह बीजेपी ने शहर के २७ वार्डों से बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। साथ ही चुनावी चर्चाएं भी जोरों पर है।
भाजपा जिला फलोदी महामंत्री बाबूलाल गर्ग ने बताया कि निकाय चुनाव प्रभारी घनश्याम ओझा, जिला प्रभारी गोविन्द मेघवाल व जिलाध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित द्वारा फलोदी नगरपालिका चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की गई है। इस सूची में वार्ड नं. 2 से विजय वाल्मिकी, 4 से सबीना, 5से रेखा कंवर, 6 से प्रेमचंद भार्गव, 7 सोनम भाटी, 8 से मूलचंद जोशी, 9 से राजेन्द्र कुमार शर्मा, 10 से मुकेश प्रजापत, 13 से जे पी जोशी, 14 से मनीषा सोनी, 15 से वीणा पुरोहित, 16 से दुर्गादेवी व्यास, 18 से चतुर्भुज सोनी, 19 से हेमराज सोनी, 20 से कमलकिशोर जीनगर, 21 से रमेश थानवी, 23 से शांति, 25 से माणक सुथार, 26 से अशोक छंगाणी, 28 से श्रीमती जन्नत, 30 से किरण विश्नोई, 31 से ओमप्रकाश बोहरा, 32 से बिशनसिंह भाटी, 33 से सूर्यप्रकाश गहलोत, 35 से खेताराम मेघवाल, 37 द्वारकाराम मेघवाल, 39 से सुआ देवी माली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NDyDKX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment