सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम, पीडि़त परिवार के लिए जुटाए रुपए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. बागोरिया निवासी नाथूराम मेघवाल के परिवार के साथ बीते दिनों हुई सडक़ दुर्घटना में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई और पुत्र भी गंभीर घायल हो गया। परिवार में घायल पुत्र के अलावा कोई कमाऊ सदस्य नहीं होने एवं परिवार की कमजोर हालत को देखते हुए भोपालगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर 1 लाख रुपए की सहायता राशि एकत्रित की और बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में पीडि़त परिवार के परिजनों को सौंपी।
राकेश सीमार ने बताया कि घायल निम्बाराम को भोपालगढ़ से जोधपुर और वहां से अहमदाबाद रैफर किया गया। जहां पर उसका जल्दी ही बड़ा ऑपेरशन किया जाना है।

जब गणपत मेघवाल को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत पीडि़त परिवार से मिलकर सहयोग करने की इच्छा प्रकट की। जिसके बाद इन्होंने ‘बागोरिया दुर्घटना सहायता कोष’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। भोपालगढ़ के पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम चौधरी की पुत्री यशोदा चौधरी ने भी अपनी ओर से भरपूर सहयोग किया और इन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से करीब एक लाख रुपए की सहायता राशि एकत्र कर ली। जिसके बाद बुधवार को गणपत मेघवाल ने समाज के लोगों के साथ बागोरिया जाकर पीडि़त परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी। इस अवसर पर शिक्षक जीवणराम सेजू, शिवलाल मेहरा, नाथूराम गोदा, झूमरराम दिवराया, लूणाराम दिवराया व सुगनाराम पंवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qd3AOs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment