जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पीएफ ऑफिस के पास विजय नगर स्थित सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण, १४.४० लाख रुपए चुरा लिए। नगदी में चार हजार रियाद व ७५० डॉलर भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार विजय नगर में सेक्टर बी निवासी मनीष पारवानी गत सोमवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे घर लौटा तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारियों के ताले तोडक़र १५० ग्राम सोने के आभूषण, १.४० लाख रुपए, चार हजार रियाज व ७५० डॉलर चुरा लिए। चोरों ने हैण्डीकेम भी चुराने का प्रयास किया था, लेकिन वो रसोई में ही छोड़ भागे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मंगलवार को चोरी का मामला दर्ज किया गया। मकान मालिक के मित्र कन्हैयालाल का कहना है कि मकान मालिक दुबई में रहते हैं। पत्नी रतलाम स्थित पीहर निकल गईं थी। एक पुत्र उन्हें छोडऩे के लिए अजमेर तक गया था। दूसरा पुत्र मनीष दुकान चला गया था। एेसे में मकान में कोई नहीं था।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36DCNv3
0 comments:
Post a Comment