सलीम नागौरी फलोदी नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

उनकी जीत पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जूलूस शहर के प्रमुख मोर्गों से गुजरा। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करके एवं पुष्पाहार पहनाकर उनका स्वागत किया।

नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सलीम नागौरी को पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वे 26 वोट लेकर 13 मतों से विजयी रहे। गौरतलब है कि 40 पार्षदों वाले फलोदी नगरपालिका बोर्ड में कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल करके स्पष्ट बहुमत जुटा रखा है। एक दिन पूर्व हुए पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को 32 वोट मिले थे।

भाजपा के वोट बैंक में लगी सैंध -

नगरपालिका बोर्ड में भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन आज हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीषा सोनी को मात्र एक वोट ही मिला। पार्टी पार्षदों के असहयोगात्मक रवैये से खफा भाजपा प्रत्याशी मनीषा मतगणना स्थल से बाहर निकलने के कुछ समय बाद ही अपने पति व पिता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी जुलूस में जीप में उनके साथ नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पाहार पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

निर्दलीय ने बटोरे 13 वोट -

नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्रसिंह शेखावत भी चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्हें 13 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान व मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35EN6O5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment