जोधपुर. खाण्डा फलसा थानान्तर्गत उम्मेद अस्पताल के बाहर गुरुवार तडक़े गाय से टकराने के बाद एक मोटरसाइकिल काफी दूर तक किशोर को रगड़ते ले गई। फिर फुटपाथ के पत्थर से सिर टकराने के कारण किशोर की मृत्यु हो गई। उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस के अनुसार उम्मेद अस्पताल के सामने डाबड़ी गांव निवासी भवानीसिंह की चाय की थड़ी है। उसका पुत्र बलवीरसिंह (16) भी वहीं काम करता था। बलवीर सुबह साढ़े पांच बजे कोई सामान लेने मोटरसाइकिल से शनिश्चरजी का थान की तरफ जा रहा था। अस्पताल की आपातकालीन इकाई के गेट के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। वह नीचे गिर गया। इसके बाद बाइक दूर तक उसे रगड़ते ले गई। इस दौरान फुटपाथ किनारे पत्थर से उसका सिर टकरा गया। लोगों ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NqHsc7
0 comments:
Post a Comment