जोधपुर. महिला कलाकार का नाम लिख किसी अन्य का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने ने अदालत के आदेश पर बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया के ग्रुप और वीडियो एडिट करने वालों की भूमिका की जांच की जा रही है।
आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा हरीश आई एम सॉरी, और फिर...
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार गिड़ा (बाड़मेर) थाना क्षेत्र के पूनियों का तला में केरली नाडी साइयों की ढाणी निवासी शंकरलाल पुत्र मूलाराम जाट को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी राजेंद्रसिंह के अनुसार उससे बरामद मोबाइल की जांच में ऐसे कई ग्रुप व मित्रों का पता लगा जिनके मार्फत वीडियो वायरल किया गया। अश्लील वीडियो को एडिट कर उस पर महिला कलाकार का नाम लिखने वाले आधा दर्जन लोगों की भी पहचान की गई है। जांच के बाद इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
यू-ट्यूब की महिला कलाकार के अश्लील वीडियो वायरल का हुआ खुलासा, आरोपी ने कबूली यह शर्मनाक बात
गौरतलब है कि यू ट्यूब चैनल की एक महिला कलाकार का नाम लिखकर अश्लील वीडियो गत शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसका पता लगने पर महिला कलाकार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। वीडियो पर अंकित मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकरलाल को मंगलवार को बायतु से गिरफ्तार किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XUifdH
0 comments:
Post a Comment