आपसी विवाद को लेकर भिड़ गए दो पक्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. ताम्बडिय़ा कलां गांव के देवासियों की ढाणी निवासी एक महिला ने दो-तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसके एवं उसकी मां से मारपीट कर घायल करने एवं कान की बाली व मंगलसूत्र तोडक़र ले जाने का मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी दो-तीन महिलाओं पर एक व्यक्ति के साथ जानलेवा हमला करने का परस्पर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार देवासियों की ढाणी ताम्बडिय़ा कलां निवासी सुशीला पत्नी श्रीराम भींचर ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी ढाणी के रहने वाले खिंयाराम व परसाराम पुत्र भोमाराम, पदमाराम पुत्र तेजाराम व रामकिशोर पुत्र लादूराम देवासी आदि घर में घुस आए और उसके एवं उसकी मां से मारपीट की। खिंयाराम ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से सुशीला पर जानलेवा हमला किया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि खिंयाराम के साथियों ने उसकी मां से मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से देवासियों की ढाणी ताम्बडिय़ा कलां के खिंयाराम पुत्र भोमाराम देवासी ने रिपोर्ट दी कि सुबह 10 बजे वह अपनी भेड़ों को चराकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में रामूदेवी पत्नी गोरधनराम एवं सुशीला व गुड्डी पुत्री गोरधनराम ने उसके सिर व शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (निसं)

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/355EzDF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment