टोल वसूली को लेकर विरोध के स्वर मुखर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तथा टोल वसूली आदेश तत्काल वापस लेने मांग करते हुए अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिला महामंत्री बाबूलाल गर्ग, छैलूसिंह सरपंच, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष जेपी जोशी, माणकलाल सुथार, ओम बोहरा, पप्पूराम विश्नोई, गजेन्द्र जोशी, पप्पू थानवी आदि के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल वसूली पुन: शुरू करने पर भारी रोष जताया तथा यह आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन मेें कहा गया कि यदि राज्य सरकार टोल वसूली आदेश वापस नहीं लेती है तो भाजपा द्वारा जनता के बीच जमकर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल वसूली बंद करने की मांग की है.

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wy8pgW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment