पशु प्रेमियों का शांति मार्च

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी के पशु प्रेमियों ने शुक्रवार को शांतिमार्च निकालकर शहर में पशुक्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग जिला प्रशासन से की। शास्त्रीसर्किल पर आयोजित शांति मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लिए पशु प्रेमियों ने लोगों को पशुओं पर दया करने और पशुक्रूरता को दंडनीय अपराध बताया। पशुप्रेमी अपर्णा बिस्सा ने बताया कि कुछ दिन पहले सरस डेयरी के पास एक सुरक्षा गार्ड ने स्ट्रीट डॉग को बोरी में बांधकर तीन मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी थी। इसी तरह भीतरी शहर के जूनी धान मंडी में एक व्यक्ति ने श्वान को डंडे से बुरी तरह पीटा था। दोनों ही आरोपियों पर पशु प्रेमियों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इससे पहले पशु प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अपील की थी कि शहरवासी अधिकाधिक संख्‍या में इस शांति मार्च में भाग लें और मूक पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का भाव दिखाएं

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32RAsJZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment