भूमि पुत्रों के लिए जी का जंजाल बनी अघोषित विद्युत कटौती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). विद्युत निगम के ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से गांवों के लोग परेशान हैं।

क्षेत्र के पालडी सिद्धा, बासनी खारिया, मेरासिया, सियारा, भुंडाना, कागल, मलार, बाड़ा कलां, बेनण, जालीवाड़ा सहित कई गांवों में कृषि लोड बढऩे की आड़ में रात्रि के समय 11 बजे से सुबह 6 बजे और सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जबकि इनमें से कई गांवों में कृषि कुएं नाममात्र के हैं और उनमें में पानी नहीं आ रहा है। फिर भी कुछ दिनों से अघोषित बिजली कटौती होने से गांवों में पंचायत हो या लघु व्यवसाय सभी में काम ठप पड़े हैं।


राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेता बलदेव खदाव, भारतीय किसान संघ के चुनाराम भादू ने ग्रामीण क्षेत्रों में लागू अघोषित विद्युत कटौती को अव्यावहारिक बताया है।

इन्होंने कहा कि गांवों में कृषि फीडर अलग से करने के बहाने निगम ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जबकि कई गांवों में कृषि और घरेलू बिजली एक ही फीडर से की जा रही है जो कि उपभोक्ताओं के साथ अन्याय हैं।

अनभिज्ञ अभियंता
ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती होने से निगम के अभियंता अनभिज्ञ हैं।जब भी बात की जाती है तो वे इससे इनकार करते हैं। जबकि ग्रिड सब स्टेशन पर लॉक बुक में कटौती दर्ज की जा रही है। गांवों में आधी रात के बाद बत्ती गुल हो जाती है।

ये है असली वजह
उपखंड क्षेत्र में लोड बढऩे की आड़ में की जा रही कटौती की वजह दीनदयाल उपाध्याय योजना में अंधाधुंध कनेक्शन देना प्रमुख कारण हैं। ग्रामीण स्तर के कनिष्ठ कार्मिकों के अनुसार इस श्रेणी के कनेक्शन से कई लोग कुएं चलाने लगे हैं जबकि ये कनेक्शन गरीब और घरेलू श्रेणी में दिए जाने थे। इस कारण गांवों में लोड ज्यादा बढ़ गया लेकिन उस हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से अघोषित कटौती के लिखित की बजाय फोन पर सूचना मिलने पर व्यवस्था लागू की गई हैं।

इन्होंने कहा
कटौती नही है, कहीं लाइन फाल्ट हो जाती है तो बिजली जाती है।
-अलफूराम चौधरी, सहायक अभियंता, विद्युत निगम, बोरुंदा-पीपाड़सिटी


सभी जगह विद्युत आपूर्ति की जा रही है, कहीं पर कटौती नहीं है। फिर भी पता कराकर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
-एच एल परिहार, अधिशासी अभियंता, बिलाड़ा

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r05WQC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment