पीपाड़सिटी (जोधपुर) . राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी ने शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल में पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
सांसद डूडी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए फसल नुकसान को लेकर प्रकाशित समाचारों की प्रतियां लहराते हुए राज्य में गिरदावरी नहीं होने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जोधपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की एक हजार करोड़ से पंद्रह सौ करोड़ तक की फसलों को नुकसान हुआ हैं। उन्होंने फसल बीमा राशि नहीं मिलने के साथ-साथ बारिश से भीगे मूंग नहीं खरीदे जाने पर कड़ा एतराज जताते कहा कि इसके मूंगों की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है सिर्फ रंग बदल जाता है।
उन्होंने आपदा प्रबंधन राहत कोष से सहायता राशि को कम बताते हुए उसमें वृद्धि की मांग की। इसके साथ विशेष गिरदावरी और ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों के फिंगर प्रिंट नहीं आने से किसानों की परेशानी की ओर भी सदन का ध्यानाकर्षित किया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35sMRpn
0 comments:
Post a Comment