जोधपुर. यू ट्यूब के एक चैनल की महिला कलाकार का नाम लिख किसी अन्य का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले युवक को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा के अनुसार प्रकरण में बाड़मेर जिले के गिड़ा थानान्तर्गत पूनियों का तला में केरली नाडी साइयों की ढाणी निवासी शंकरलाल (27) पुत्र मूलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। वह दसवीं पास है और बालोतरा में रंगाई-छपाई का काम करता है। उसके गांव में होने की सूचना पर हेड कांस्टेबल स्वरूपसिंह, कांस्टेबल भागीरथ सिंगड़, गणपतलाल, प्रेम चौधरी व पर्बतसिंह ने वहां दबिश देकर पकड़ लिया।
एक तरफ उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार और यहां राजस्थान के खनिज पत्थर उद्योग पर लादा आर्थिक बोझ
आरपीएस व थानाधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित का कहना है कि महिला कलाकार व चैनल के साथी कलाकार के अनेक चर्चित नृत्य और कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं। इनके लाखों फॉलोवर्स भी हैं। वीडियो महिला कलाकार तंग व छोटे कपड़ों में नृत्य करती दिखाई देती है। जिसे आरोपी शंकरलाल के गांव में समाज के लोग नापसंद करते हैं। तंग कपड़ों के वीडियो को गलत मान रहे थे। ऐसे में शंकरलाल ने मौज मस्ती करने के लिए किसी अन्य के अश्लील वीडियो पर महिला व उसके साथी कलाकार का नाम लिख सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
वीडियो पर लिखे मोबाइल नम्बर से आया पकड़ में
सोशल मीडिया पर प्रसारित अश्लील वीडियो में आरोपी शंकर चौधरी ने महिला कलाकार का होना लिखा था। साथ ही अपने मोबाइल नम्बर के साथ यह भी लिख दिया था कि किसी को वीडियो की जरूरत हो तो वो उससे सम्पर्क कर सकते हैं। इसी से पुलिस को उसकी भूमिका का पता लगा और तलाश शुरू की थी।
आत्महत्या की दी थी धमकी
गौरतलब है कि गत शनिवार से महिला कलाकार का नाम लिखा किसी अन्य का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका पता लगने पर महिला कलाकार ने गत रविवार को चौहाबो थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि वीडियो में महिला कलाकार नहीं है। किसी अन्य का वीडियो वायरल किया गया है। दो दिन तक आरोपी के पकड़ में न आने पर महिला कलाकार के आत्महत्या करने की धमकी देने का वीडियो भी वायरल हो गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34pJYpc
0 comments:
Post a Comment