दिवाली के बाद अब वेडिंग सीजन के लिए जोधपुर रेडी, वैवाहिक खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर. अच्छे मानसून के बाद दीपावली ने शहर की फिजा में रंगत घोली। अब वेडिंग सीजन के लिए शहर तैयार हो रहा है। देवउठनी एकादशी शुक्रवार से शादियों का सिलसिला शुरू होगा। 6 नवम्बर से शुरू होने वाला शादियों का यह सीजन 12 दिसम्बर तक चलेगा। शहरवासियों के साथ इस रंगत में अपनी खुशियों को सहेजने में हाई सोसायटी व एनआरआइज भी पीछे नहीं रहेंगे। कई लोग खूबसूरत पलों को ब्लूसिटी में सेलिब्रेट करने का मन बना रहे हैं। फेस्टिवल सीजन के बाद अब एक बार फिर मार्केट खरीदारी से गुलजार होगा। शहर के प्रमुख बाजारों में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। खास बात यह कि शादी-विवाह के अवसर पर लोग ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन खरीदारी को तवज्जो देते हंै। इसी का असर है कि बाजार गुलजार है। भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

भीतरी शहर में खरीदारी पहली पसंद
भले ही शहर का विस्तार हुआ है। बड़े शोरूम्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ब्राण्डेड कंपनियों के स्टोर्स हैं, लेकिन शादियों की खरीदारी के लिए आज भी लोगों की पहली पसंद भीतरी शहर का बाजार ही है। सोजती गेट, घंटाघर, त्रिपोलिया बाजार में कपड़ों की धूम खरीदारी हो रही है। वैवाहिक सूट, पारंपरिक व मॉडर्न स्टाइल के कपड़ों की वैरायटियां भी खूब पसंद की जा रही है। वेडिंग सीजन में बर्तनों की खरीदारी दीपावली से ज्यादा होती है। ज्वैलरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी संख्या है। लोग भीतरी शहर में पारंपरिक आभूषण विक्रेताओं व स्वर्णकारों से सोने-चांदी के साथ मीनाकारी के आभूषण भी तैयार करवा रहे हैं।

दुल्हन की ड्रेस है खास
दुल्हन के शृंगार पर तो सभी का ध्याान रहता है, लेकिन अब दुल्हन की ड्रेस के लिए कुछ नया एक्सपेरिमेंट किया जाता है। वजन में हल्के लेकिन हैवी वर्क वाले लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। वेलवेट फेब्रिक, जॉर्जेट कॉम्बीनेशन, जरदोजी, ब्रोकेड व गोटे के वर्क भी कइयों की पसंद है। अनारकली कट के लंहगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज भी पसंद किए जा रहे हैं। वेलवेट में आने वाले कलर्स जैसे कोका कोला, रॉयल ब्लू, पिकॉक ग्रीन, रेड, बोटल ग्रीन आदि शेड खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं। एथेनिक व कुंदन ज्वैलरी काफी पसंद की जा रही है।

इधर दूल्हा भी सजने-संवरने को बेताब
दुल्हन के साथ ही दूल्हे राजा भी अपने कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त हैं। हैवी प्रिंटेड, चैक्स पैटर्न, अचकन, इंडो वेस्टर्न, कुर्ता-पायजामा के नए लुक भा रहे हैं तो मॉर्डन धोती-कुर्ता व शाही शेरवानी भी खूब पसंद की जा रही है। थ्री-पीस सूट भी पसंदीदा बन रही है।

बुकिंग पूरी, अब खरीदारी बाकी
शादी के लिए जगह, हलवाई, बैण्ड पार्टी आदि की बुकिंग कर दी गई है, अब केवल खरीदारी पर जोर है। यही कारण है कि कपड़ों व ज्वैलर की दुकानों पर भीड़ है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34to0RY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment