रेल गाडि़यों में यात्री दबाव, चार ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए व यात्रियों की सुविधा के लिए दिसम्बर माह के लिए ४ ट्रेनों में डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की है। गाडी संख्या 12489/90, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपर फ ास्ट एक्सप्रेस में बीकानेर से 3 से 31 दिसम्बर तक व दादर से 4 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 थर्ड एसी श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया है। इससे जोधपुर, जालोर, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येेक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 22478/77 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में १ से 31 दिसम्बर तक 1 थर्ड एसी, 1 वातानुकूलित कुर्सीयान का डिब्बा बढ़ाया है। इससे जयपुर, फ ुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राईकाबाग व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 72 सीटें, वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी की 144 सीटें अधिक उपलब्ध होगी। गाडी संख्या 22421/22, दिल्ली सराय-भगत की कोठी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी व भगत की कोठी से 3 दिसम्बर से २ जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया है। इससे गुडग़ांव, रेवाड़ी, लुहारू, चूरू, रतनगढ़ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की 72 बर्थ व थर्ड एसी श्रेणी की 64 अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 22475/76, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस में हिसार से 5 से 26 दिसम्बर तक व कोयम्बटूर से 7 से 28 दिसम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी का डिब्बा बढाया है। इससे सादुलपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, लूणी, फ ालना, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा, वसई रोड, मडगांव, मंगलौर व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।

-------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34A8L9Z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment