जोधपुर.
नगर निगर निगम बोर्ड का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। स्वायत्त शासन विभाग ने इसी के साथ आदेश जारी करते हुए जोधपुर के दोनों नगर निगम के प्राधिकारी अधिकारी की नियुक्ति की है। जोधपुर उत्तर व दक्षिण दोनों के लिए आइएएस अधिकारी व वर्तमान आयुक्त सुरेश कुमार ओला को प्राधिकारी अधिकारी बनाया है। सोमवार को शाम को महापौर ओझा व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने सभी पार्षदों की बैठक ली व अधिकारियों से चर्चा भी की।
महापौर ओझा ने अंतिम दिन अपने कक्ष में पार्षदों की बैठक ली। उन्हें हिदायत दी कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वार्ड में एक्टिव रहें और जनता के काम करवाते रहे। इससे पहले महापौर ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाया। निगम के सभी शाखाओं में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात की। अंतिम दिन उन्होंने 8 पत्रावलियां भी निपटाई। इसके बाद उन्होंने ठीक शाम 6 बजे अपनी सीट छोड़ दी व नगर निगम के सभी गु्रप से लेफ्ट हो गए। पार्षदों ने उनको माला पहनाई और बदले में उन्होंने भी मौजूद पार्षदों का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। महापौर ने सुबह अपने वार्ड के उप कार्यालय में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात भी की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rskkRS
0 comments:
Post a Comment