जोधपुर. संभाग के 12 निकायों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। 6 नगर परिषद और 6 निकायों के लिए वोट पड़े। सबसे ज्यादा मतदान जालोर जिले की भीनमाल नगरपालिका के लिए 80 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं सबसे कम सिरोही नगर परिषद के लिए 67 प्रतिशत वोटिंग हुई। संभाग के 12 निकायों में औसत 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। पाली के सुमेरपुर में भाजपा ने 4 जनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर निष्कासित किया है। पूरे संभाग में कहीं भी हिंसा की खबरे सामने नहीं आई। इस बार पिछले चुनावों की तुलना में अधिक वोट पड़े। विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा था। इस बार निकायों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रदेश स्तर से प्रभारी लगाकर टारगेट दिए थे।
इस प्रकार रही वोटिंग
नगर परिषद
निकाय का नाम ---- वोटिंग प्रतिशत
बाड़मेर ---------- 76.6
जैसलमेर -------- 79.5
जालोर ---------- 75.6
सिरोही ---------- 67
बालोतरा --------- 76.7
पाली ----------- 71.5
नगर पालिका
निकाय का नाम ------ वोटिंग प्रतिशत
फलोदी ------------ 77.6
भीनमाल ----------- 80.4
शिवगंज ----------- 74
पिंडवाड़ा ---------- 70
मा. आबू ---------- 78.6
सुमेरपुर ----------- 73.5
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32XXQ8N
0 comments:
Post a Comment