उम्मीद से ज्यादा जोधपुर ने हमारा साथ दिया - वसुंधरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर पहुंची। एक शादी समारोह में शामिल होने जोधपुर आई राजे का कई जगह स्वागत किया गया। जोधपुर शहर जिला भाजपा की ओर से रातानाडा यूथ हॉस्टल के समीप स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि जोधपुर शहर ही नहीं पूरे संभाग ने भाजपा का उम्मीद से ज्यादा साथ दिया। राजे का दो घंटे तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस पर उन्होंने शादियों के सीजन के बावजूद समय निकालने पर आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, मेघराज लोहिया सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले राजे का का बिलाड़ा बस स्टैंड व खारिया मीठापुर में पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग की अगुवाई में स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस का निकाय चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी गरीबी की जगह गरीबों को हटाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार के शासन में स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स फ्र ी कर वाहन मालिकों को राहत प्रदान की थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने फिर से टोल शुल्क के आदेश जारी कर दिए।

राजे से मिले भाजपा नेता

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार सुबह हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गई। इससे पहले एक निजी होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठन के बारे में जानकारी दी। एयरपोर्ट पर पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व जेडीए चेयरमैन महेन्द्र राठौड़ सहित अन्य ने मुलाकात की। राजे शुक्रवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने जोधपुर आई थी।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q2t77n
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment