जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .जोधपुर.कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में रविवार को सुबह 8 से 10.30 बजे तक आर्ट ऑफ पावरफुल माइंड प्रोग्राम ( Art of Powerful Mind ) का आयोजन होगा, जिसमें शहर के बाशिंदों के हार्ट और माइंड को शक्तिशाली बनाने के लिए विशेष प्रयोग करवाए जाएंगे।
प्रोग्राम प्रभारी शांतिप्रिय सागर ( Muni Shantipriya Sagar ) ने बताया कि संत चंद्रप्रभ सागर ( Sant Chandraprabha Sagar ) और संत ललितप्रभ सागर ( Sant Lalitprabha Sagar ) के सान्निध्य में होने वाले इस प्रोग्राम में जीवन के पांच चरणों अर्थात शरीर, मन, बुद्धि, हृदय और चेतना को सात्विक और शक्तिशाली बनाने के लिए योग के 21 चरण और सक्रिय योग के 8 चरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही शक्ति ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान संत प्रवर भाई-बहनों को शक्तिशाली बनने के 11 नियम विषय पर मार्गदर्शन देंगे। महामंत्री अशोक पारख ने बताया कि प्रोग्राम में युवा पीढ़ी को जोडऩे के लिए विशेष समितियां गठित की गई हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OxS3m4
0 comments:
Post a Comment