8 साल की पूजा के सिक्स पैक एब्स और जज्बे को महानायक अमिताभ बच्चन और विराट कोहली ने किया सलाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. उम्र महज 8 साल...जज्बा ओलम्पिक खेलों में भारत के लिए सोने का तमगा जीतने का। ये कहानी है जोधपुर के निकटवर्ती गांव गुढ़ा विश्रोइयां के किसान परिवार में जन्मी पूजा का। सपना पूरा करने के लिए पूजा रोजाना 5 से 7 घंटे मैदान में पसीना बहाती है। खुद से डेढ़-दो साल छोटे भाई कुलदीप के साथ पुशअप करती है। स्कूल जाती है और लौटकर फिर मैदान में दौडऩे निकल जाती है।सोशल मीडिया पर पूजा के वीडियो देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इतना प्रभावित हुए कि पूजा की पढ़ाई, न्यूट्रीशन और खेल गतिविधियों का खर्चा उठाना शुरू कर दिया। हाल ही मुम्बई में विराट कोहली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंडिया स्पोट्र्स ऑनर समारोह में पूजा को बुलाया। महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पूजा की प्रतिभा से सम्मोहित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने पूजा को सम्मानित किया और हर सम्भव मदद का वादा भी।

[MORE_ADVERTISE1]amitabh bachchan and virat kohli felicitated pooja bishnoi of jodhpur[MORE_ADVERTISE2]

सिक्स पैक एब्स ने दिलाई प्रसिद्धी
दरअसल पूजा अपने सिक्स पैक एब्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई है। दावा है कि पूजा सिक्स पैक एब्स बनाने वाली एशिया की सबसे छोटी लडक़ी है। इसके साथ ही वह 4 साल की उम्र से ही एथलेटिक्स में रूचि रखती है। पिछले दिनों जोधपुर मैराथन में पूजा ने 48 मिनट में 10 किलोमीटर दौडऩे का कीर्तिमान भी बनाया था। छोटी उम्र में तीन किलोमीटर दौड़ 12.50 मिनट में पूरी कर चुकी है पूजा। अब वह अपने मामा श्रवण बुडिय़ा की निगरानी में एथलेटिक्स की तैयारी कर रही है। उसका सपना है कि वह उसेन बोल्ट जैसी धावक बने और भारत के लिए ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करे। इसके लिए उसने यार-दोस्त और सारे शौक किनारे कर रखे हैं।

[MORE_ADVERTISE3]amitabh bachchan and virat kohli felicitated pooja bishnoi of jodhpur

मामा ही मेंटर
पूजा के पिता अशोक विश्नोई किसान है। मां मीमा देवी चूल्हा चौका संभालती है। पूजा कहती है कि उसकी मां अपने भाई श्रवण को अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनाना चाहती थी। श्रवण को स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया में दाखिला भी मिल गया। लेकिन एक चोट के कारण वे अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। अब वे ही कोच और उसके मेंटर हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव
पूजा सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर तो उसके करीब 24 हजार फोलोअर हैं। ट्वीटर और फेसबुक पर भी पूजा लगातार सक्रिय रहती है। अपनी हर एक्टिविटी पोस्ट करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nc0ZNy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment