गृह मंत्रालय की रोक से अब 6 पाक विस्थापितों को नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पाकिस्तान में हो रहे जुल्मों से मुक्ति पाने के लिए भारत आए 6 पाक विस्थापितों को जबरन पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। गृह मंत्रालय ने पाक विस्थापितों के भारत छोडऩे के आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी। आदेश की एक कॉपी जोधपुर सीआइडी एसपी को भी भेजी गई है। सीआइडी ने परिवार के 19 सदस्यों में से 6 पर वीजा नियमों के उल्लंघन पर भारत छोडऩे का नोटिस जारी किया था।

वर्ष 2014 में नंदलाल परिवार के साथ पाकिस्तान से जोधपुर आया था। यहां से रोजगार की तलाश में परिवार सहित जैसलमेर जिले के नाचना चला गया और कढाई का काम करने लगा। इसके बाद उसका भाई सुंदरराम वर्ष 2016 में जोधपुर आया और वह भी परिवार के साथ नाचना चला गया। नाचना में उनके परिवार के 19 सदस्य रह रहे थे। गत 19 नवम्बर को विदेशी पंजीयन अधिकारी (सीआइडी) ने उसके पिता गुलचंद उर्फ गुल्लुजी, भाई नंदलाल उर्फ नवाबचंद, किशोरदास, जयरामदास, कंवर राम व बहन काजल को तत्काल भारत छोडऩे का नोटिस जारी किया था।

इस आदेश से परिवार पांच पुरुष और 13 महिलाएं व बच्चों के भरण पोषण पर संकट आ गया। परिवार के लोग कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले और जबरन पाकिस्तान भेजने पर आत्महत्या करने की बात कही थी। इस पर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 6 पाक विस्थापितों के भारत छोडऩे के नोटिस पर रोक लगा दी। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2refGHf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment