शातिर चोर से 6 लाख के 43 मोबाइल बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.

सरदारपुरा पुलिस ने शातिर चोर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर 6 लाख कीमत के 43 मोबाइल ( mobile chor r gang )बरामद किए हैं। आरोपी दिनदहाड़े शोरूम व हॉस्टल में घूसकर मोबाइल चुराता था। इससे पहले रातानाडा पुलिस ने आरोपी से चोरी के करीब 80 मोबाइल बरामद किए थे।
सरदारपुरा पुलिस के अनुसार विवेक सिंघल ने गत 9 नवम्बर को गांधी मैदान के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से पांच मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने आरोपी त्रिपोलिया बाजार में हरियाढाणा हवेली निवासी यासिन अली (23) पुत्र शौकत अली को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी से सरदारपुरा, रातानाडा, शास्त्रीनगर व देवनगर थाना क्षेत्रों में चुराए 43 मोबाइल बरामद किए। जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। आरोपी ने पूछताछ में गांधी मैदान स्थित वन मोर रेस्टोरेंट, बी रोड स्थित सूरज नारायण हॉस्टल व अन्य छात्रावास से मोबाइल चोरी की वारदातें कबूली हैं। आरोपी सुबह के समय छात्रावास में जाता था। जब स्टूडेंट सो रहे होते थे। वह उनके कमरों से मोबाइल चुराकर फरार हो जाता था। वहीं शोरूम व रेस्टोरेंट में वह सिर पर टोपी लगकर मोबाइल चुराता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, जुआ के करीब 15 मामले दर्ज हो रखे हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33SEpPY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment