जोधपुर.
शहर में सरस केबिन संचालक सालों से किराया नहीं चुका रहे। किसी ने एक साल तो कोई बूथ संचालक तो 2 साल से यह राशि दबाए बैठा है। हालात यह है कि ऐसे केबिन संचालकों में अब बकाया राशि बढ़ कर 50 लाख के पार पहुंच गई है। ऐसे में निगम को अब इनसे वसूली करने की याद आ गई।
हालही में पुलिस लाइन परिसर के पास निगम ने एक सरस बूथ को सीज किया था। यहां पिछले काफी समय से किराया राशि बाकी थी। इस कार्रवाई के बाद निगम को याद आया कि ऐसे कई केबिन है शहर में जहां सालों से किराया नहीं आया है। ऐसे सरस बूथ व केबिन की सूचियां तैयार की गई तो 75 से ज्यादा थे। अब इन्हें नोटिस देकर किराया जमा करवाने को कहा गया है। आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने एक साल से अधिक समय से बकाया ऐसे बूथ संचालकों से वसूली के निर्देश दिए थे। उपायुक्त राजस्व अश्विन के पंवार ने बताया कि निगम राजस्व अधिकारी सुमन राठौड़, राजस्व निरीक्षक निरंजन चौधरी, रणवीर देथा की टीम ने इन बूथ संचालकों को नोटिस दिया है। इनसे 50 लाख की राशि वसूली की जानी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0CVQ6
0 comments:
Post a Comment