25 दिसंबर को बनेगा यह महायोग, बुध-चन्द्रमा धनु में आने से बढ़ेगी राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई वर्षों बाद षड़ (षष्ठ) ग्रही योग बन रहा है। यह योग एक माह बाद 25 दिसम्बर को होगा, जब बुध-चन्द्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। षष्ठ ग्रही योग के कारण राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल बढ़ेगी व कई अप्रत्याशित घटनाएं होगी। 25 से 27 दिसम्बर तक रहने वाले इस योग में सूर्य, चन्द्र, बुध, गुरु, शनि व केतु छह ग्रह धनु राशि पर आएंगे। साथ ही 26 दिसम्बर को ही धनु राशि व मूल नक्षत्र पर सूर्य ग्रहण होने से कई देशों में उत्पात होंगे, बड़े व्यक्ति की मृत्यु, समुद्र में अचानक तूफ ान का आना, शहरों में धार्मिक व राजनीति के प्रभाव आंतरिक कलह को जन्म देगा, राजनेताओं का अपने पदों का त्याग करना व राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति बनेगी।

जैसलमेर जाने वाले तिलवाडिय़ा फांटा के पास बोलेरा व सेना के ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चालक घायल

नवम्बर-दिसम्बर में चतुर्थ, पंच व षड़ ग्रही योग अक्षय ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के पं कमलेशकुमार दवे के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के अनुसार 118 वर्ष बाद षड़ ग्रही योग बनने जा रहा है। पिछली बार वर्ष 1901 में यह योग बना था। वर्ष नवम्बर व दिसम्बर में चार, पांच व छह ग्रहों का योग बनेगा। जब गोचर में 4, 5 व 6 ग्रहों के योग बनते है तो अप्रत्याशित घटनाएं घटित होती हैं। 25 से 30 नवम्बर 2019 तक तक धनु में चन्द, गुरु, शुक्र, शनि व केतु पंच ग्रहों के योग से जनता में अशांति रहेगी। नेताओं में वैमनस्य तथा राजनीति क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे पहले 21 नवम्बर को धनु में शनि, केतु, गुरु व शुक्र से चतुर्थ ग्रह योग बना था।

आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने जोधपुर में जगाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं की आस, किया दौरा

युद्ध जैसे हालात
दवे के अनुसार षड़ ग्रही योग के कारण भारतकी छवि बढेगी लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन का योग बनता है। विश्व के कई देशों में युद्ध के हालात पैदा होंगे। सीमा विवाद बलपूर्वक निपटने का योग, मुस्लिम राष्ट्रों में शासन सत्ता में परिवर्तन का योग बनेगा।

पुलिस विश्वविद्यालय में बीमारी के आतंकवादियों की घुसपैठ, हॉस्टल के विद्यार्थियों को जान का खतरा

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
शुभ--मेष, मिथुन, सिंह, तुला, कुंभ, मीन।
अशुभ--वृषभ, कर्क, कन्या, मकर।
मिश्रित-- वृश्चिक, धनु।

क्रेडिट सोसायटियों ने जोधपुर के लोगों को बनाया सबसे ज्यादा ठगी का शिकार, राशि को जान उड़ जाएंगे होश

इन वर्षो में बने थे षष्ठ ग्रही व अन्य योग
1861 में सिंह राशि में षष्ठ ग्रही योग
1901 में धनु राशि में पंच ग्रही योग
1910 में तुला राशि में सप्त ग्रह योग
1921 में कन्या राशि में षष्ठ ग्रह योग
1941 में कर्क राशि में पंच ग्रह योग
1962 में मकर राशि में अष्ट ग्रह योग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2spOENM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment