जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र के कारण बुधवार सुबह बाड़मेर में ओला वृष्टि के साथ 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहां सडक़ों पर पानी बहने लगा। जोधपुर जिले के देचू, आऊ, फलोदी सहित आसपास के ग्रामीण हिस्सों में बूंदाबांदी हुई और अधिकांश शहर व कस्बों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके में सर्दी पडऩे का पूर्वानुमान है। मौसम खुलने के बाद रात का तापमान नीचे आ जाएगा।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने बादलों के कारण बरसात की संभावना लगी लेकिन शाम को बादल छट गए। दोपहर में पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन शाम को ठंडी हवा चलने से रात को गुलाबी सर्दी रही।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 18.5 और अधिकतम 30 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 19.8 और दिन का 29 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Hub4Q
0 comments:
Post a Comment