- 1. आरजेएस भर्ती का परिणाम घोषित: मयंक रहे टॉपर
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार देर रात आरजेएस भर्ती परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया। चयनित 197 अभ्यर्थियों में 126 महिला अभ्यर्थी हैं। यहां तक कि वरीयता सूची में शीर्ष दस स्थानों में से आठ पर न्यायिक सेवा में महिला अभ्यर्थियों ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है।
- 2 जोधपुर का मौसम
तापमान अधिकतम 30.5
तापमान न्यूनतम 13.4 - 3. डेंगू के नए 29 रोगी मिले
बढ़ती सर्दी के बावजूद डेंगू रोगियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 16 नए डेंगू रोगी सामने आए। इसमें जोधपुर व बाड़मेर जिले के रोगी मिले। वहीं जोधपुर एम्स में 13 रोगी डेंगू पॉजिटिव के सामने आए। - 4. डेंगू के बिगड़ते हालात पर भाजपा ने लिखा केन्द्रीय मंत्री को पत्र
डेंगू के लगातार नए मरीज सामने आने और चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखा है।
- 5. खुद को आग लगा छत से कूदा इलेक्ट्रीशियन, मौत
रातानाडा थानान्तर्गत एक इलेक्ट्रीशियन खुद को आग लगाने के बाद छत से नीचे कूद गया। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
एसआइ चतुराराम के अनुसार राजेश (46) सुबह सात बजे केरोसीन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली और लपटों से घिरने के बाद चिल्लाते हुए मकान के पीछे गली में कूद गया।
- 6. सेवानिवृत्त व्याख्याता के मकान से दिन दहाड़े 55 हजार चोरी
मण्डोर थानान्तर्गत लालसागर के पास बद्री विहार में चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान के ताले तोडकऱ पचपन हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त व्याख्याता भरत पुत्र सोहनसिंह माली भतीजे की शादी में भाग लेने परिवार के साथ मंगलवार अपराह्न सवा तीन बजे घर से निकले थे। - 7. अस्पताल में मरीज का पर्स चोरी
मण्डोर थानान्तर्गत नयापुरा स्थित शिवराम नत्थुजी टाक राजकीय चिकित्सालय में एक मरीज का पच्चीस हजार रुपए व दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी हो गया। - 8. आज एमडी जिला स्तर पर करेंगे जनसुनवाई
जोधपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक अविनाश सिंघवी गुरुवार को सुबह 10 से 1 बजे तक संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में जोधपुर शहर व जिले के उपभोक्ताओं की जनसुनवाई करेंगे। - 9. सुलभ कॉम्प्लेक्स पर ज्यादा राशि वसूलने के मामले में जांच के निर्देश
महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिसिन मेल वार्ड के सामने की तरफ बने सुलभ कॉम्प्लेक्स में पेशाबघर की नि:शुल्क सुविधा के बावजूद पैसे लेने व अन्य सेवाओं के अतिरिक्त पैसे लेने के मामले को अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में अस्पताल अधीक्षक ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।
- 10. डीआरएम पंत जोधपुर पहुंचे, आज करेंगे ज्वॉइन
जोधपुर के नए मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत बुधवार शाम को रानीखेत एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने रेलकर्मियों ने स्टेशन पर डीआरएम पंत का स्वागत किया। डीआरएम पंत गुरुवार सुबह 11 बजे निवर्तमान डीआरएम गौतम अरोरा से पदभार ग्रहण करेंगे । मूलत: हल्द्वानी निवासी पंत ने बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग डिग्री ली। वर्ष 1991 में रेलवे विभाग ज्वॉइन किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r6KF8f
0 comments:
Post a Comment