फटाफट देखें... जोधपुर: सोमवार की टॉप 10 न्यूज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

  • 1. निगमकर्मी टूल डाउन हड़ताल पर
    सातवें वेतन आयोग सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी सोमवार को टूल डाउन हड़ताल पर रहे। कई विभागों में कुर्सियां खाली रही और काम लेकर आने वाले लोगों को चक्कर ही काटने पड़े।

  • 2. आज का तापमान
    अधिकतम-- 29.0
    न्यूनतम-- 16.8
  • 3. विद्युत दरों पर निर्णय से पहले इस बार प्रदेश में पांच दिनों तक होगी सुनवाई
    प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगम कंपनियों की ओर से विद्युत दरें बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। वर्तमान दरों से 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। लेकिन इस पर निर्णय लेने के लिए राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग की ओर से आपत्ति व सुनवाई करने का निर्णय किया गया है। हर बार दरें बढ़ाने से पहले जयपुर में ही दो दिन तक आपत्तियां पर सुनवाई होती थी।
  • 4. सुरपुरा बांध में डूबने से किशोर की मौत
    मंडोर थाना क्षेत्र के सुरपुरा बांध में पैर फिसलने से डूबे किशोर की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने बांध डीप डाइव शूट से करीब 6 घंटे में नौ फीट गहराई से शव निकाला।
  • 5. निर्यातकों ने बिजली की दरों में प्रस्तावित बढोतरी के लिए जताई आपत्ति
    जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी की जनसुनवाई राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग द्वारा जोधपुर में की गई । जिसमें जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित विद्युत बढोतरी के विरोध में आपत्ति जताई गई।
  • 6. अगले माह भाजपा में जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया होगी पूरी - देवनानी
    भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला संगठन चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि बूथ स्तर के चुनाव हो चुके हैं। अब मंडल स्तर के चुनाव की प्रक्रिया इस माह तक पूरी होगी। अगले माह जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। वे यहां चुनाव अधिकारियों की बैठक लेने जोधपुर आए थे।
  • 7. विधिक सेवा क्लीनिक का उद्घाटन
    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार मंडोर पंचायत समिति में सोमवार को विधिक सेवा क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।
  • 8. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नया जोन चिह्नित
    राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर के सरदार मार्केट के स्ट्रीट वेंडर्स को नए चिह्नित वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के संबंध में नगर निगम को तीन सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
  • 9. हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा का उर्स आज से
    हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा का 28वां उर्स मुबारक मंगलवार से शुरू होगा। दरगाह खादिम अकरम शाह ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स मुबारक के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे कुरानखानी, 10 बजे झण्डे की रस्म व चादर पेश की जाएगी।
  • 10. चार हजार स्टूडेंट ने लेंगे नो सिंगल यूज प्लास्टिक की शपथ
    सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज नहीं करने को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाई जा रही मुहिम को लेकर सोमवार को शहर में विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम हुए। इसके तहत सिवांची गेट स्थित सोहनलाल मनिहार गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में 1 हजार स्टूडेंट ने जोधपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली।
[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OoUkyF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment