जोधपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) मैसेज देने की आड़ में लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। वे एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत ( talking to reporters ) कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी सफाई के लिए समुद्र तट पर संदेश दे रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर एआईसीसी ( AICC ) की एकाउंट विंग के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी कई संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रहे हैं। वे रविवार को जोधपुर में आयेाजित कई कार्यक्रमों में शरीक हुए। इससे पहले गहलोत दोपहर में विमान से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जनता अब मैसेज देने वाली राजनीति को समझ गई है। गहलोत ने विधानसभा उपचुनाव के बारे में कहा कि कांग्रेस वहां निश्चित रूप से जीत रही है। भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के पदभार संभालने में भाजपा की फूट चौड़े आई थी। भाजपा, कांग्रेस में फूट का आरोप लगाती है, लेकिन पूनिया के पदभार संभालने में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नहीं पहुंचना भी भाजपा में फूट दर्शाता है।
गहलोत ने इसके बाद करणी माता मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला में महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम चैनपुरा स्कूल का शुभारंभ किया। इसके बाद वे कांग्रेस कार्यालय ( Congerss office ) पहुंचे। यहां संगठन से जुडे़ लोगों से फीडबैक लिया। वहीं कांग्रेस कार्यालय के बाहर लोगो से मुलाकात की । गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MEHcoi
0 comments:
Post a Comment