जोधपुर. जोधपुराइट्स में सिंगिंग का क्रेज परवान चढऩे लगा है। युवा सिंगर्स अपने सोलो ट्रैक्स और एल्बम्स के साथ सोशल मीडिया पर खासा धूम मचा रहे हैं। इस बीच शहर के युवा गायक वैभव चौहान ‘विश’ ने अपना नया एल्बम आजा वे लॉन्च किया है। इसका पहला ट्रैक यू-ट्यूब पर आते ही पसंद किया जा रहा है। वैभव ने बताया कि दो दिन में इस गीत को 10 हजार व्यूज मिले हैं। इस एल्बम के अन्य गीत जल्द ही रिलीज किए जाएंगे। इसमें गानों के लेखन व संगीत से लेकर एक्टिंग भी वैभव ने ही की है।
https://www.youtube.com/watch?v=VZN49OxE_VU
इसका निर्देशन अभी जूलियस ने किया है। गानों की शूटिंग जोधपुर के विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है। चौपासनी क्षेत्र निवासी चौहान ने बताया कि बॉलीवुड लिरिसिस्ट कुनाल वर्मा के चैनल ने इस एल्बम को अपना लेबल दिया है। वैभव को बचपन से ही म्यूजिक का शौक रहा है। गिटार की विधिवत ट्रेनिंग लेने के साथ ही उसने विभिन्न प्लेटफॉम्र्स पर अपनी परफॉर्मेंस दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VSGyIf
0 comments:
Post a Comment