जोधपुर. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका के लिए ‘फादर ऑफ नेशन’ हो सकते हैं, लेकिन हम लोगों के लिए नहीं।
दिग्विजय सिंह गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शरीक होने जोधपुर आए। इस दौरान उन्होनें एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी हैं कि देश में हर राजनैतिक दल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि जिसकी मूल विचारधारा महात्मा गांधी के साथ नहीं है, वे भी हर ग्राम पंचायत पहुंचकर 150 किलोमीटर पदयात्रा करने के निर्देश अपने नेता को दे रहे हैं। वे अब देखना चाहते हैं कि भाजपा किस तरह से महात्मा गांधी का संदेश पहुंचाती हैं। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वे नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानते हैं क्या? अगर वे गोडसे को देशभक्त मानते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर माफी मांगने का निर्देश दिया था। मोदी ने कहा कि था कि वे मन से उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। दिग्विजय सिंह ने प्लास्टिक प्रतिबंध पर कहा कि नॉन रिसाइक्लेबल प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, साइक्लोबल प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं है। इसमें भी स्पष्टीकरण होना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31PMW5e
0 comments:
Post a Comment