निकाय चुनाव : एक्टिव मोड में महिला नेतृत्व, निर्धारित आरक्षण से ज्यादा मैदान में होंगी महिला नेत्रियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में जितना जोश पुरूष कार्यकर्ताओं का था। उतना ही उत्साह महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का देखा गया। कांग्रेस में ग्राउंड पर एक्टिविटी नहीं थी, लेकिन सियासी पारा पूरी तरह से गर्म था। जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण बनने के बाद दोनों निकाय प्रमुख की आरक्षण लॉटरी में महिला सीट आने पर यह नजारा दूसरे ही दिन शहर में देखने को मिला।

भाजपा में ऐसी सक्रियता
भाजपा में महिला नेतृत्व के वे चेहरे जो सामान्य कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे वे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनप्रतिनिधि रह चुकी महिला नेता व दावेदारी की उम्मीद लिए कई नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का उत्साह से स्वागत किया। पुरुष नेतृत्व भी इन कार्यक्रम में महिलाओं को ही प्रोत्साहन देते दिखे।

कांगे्रस में सियासी चेहरों पर मंथन
कांग्रेस में किसी प्रकार की ग्राउंड एक्टिविटी तो नहीं थी लेकिन सियासी सरगर्मियां तेज थी। कई महिला नेत्रियों के फोन घनघनाते रहे। ऐसे चेहरे तलाशने पर मंथन चल रहा है जो कि जिताऊ हैं। कई बड़े नेताओं की रिश्तेदार भी इस दौड़ में आगे निकल सकती है।

33 प्रतिशत आरक्षण से ज्यादा चेहरे हो सकते हैं सदन में
नगर निगम उत्तर व दक्षिण में 80-80 पार्षदों का बोर्ड बनेगा। नियमानुसार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान है। लेकिन दोनों ही निकायों में महापौर महिला होने से यह तय माना जा रहा है कि तय आरक्षण यानि कि 33 प्रतिशत से भी ज्यादा महिलाओं को मौका दिया जा सकता है। ऐसा वह नेता भी कर सकते हैं जिनके खुद के वार्ड महिला आरक्षित नहीं होंगे तब भी अपने रिश्तेदारों को मैदान में उतार सकते हैं।

विधायक से लेकर प्रथम नागरिक तक महिलाएं होगी
- नगर निगम के लिहाज से शहर दो भागों में बंटा और दोनों की मुखिया महिला होगी।
- निगम क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र, इनमें से दो महिला विधायक।
- सूरसागर व शहर विधानसभा से सूर्यकांता व्यास व मनीषा पंवार विधायक।

संभाग के 12 निकायों में 5 लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट
इस वर्ष होने वाले निकाय चुनावों के लिए निवार्चन आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 49 निकाय में 32 लाख 99 हजार 337 वोटर होंगे। जबकि जोधपुर संभाग के 12 निकायों में 5 लाख 36 हजार 940 वोटर होंगे।

इन निकायों में इतने वोट
जिला ------ निकाय -------- वोटर ----- कुल वार्ड

जोधपुर ------ फलोदी ------ 40161 ----- 40
बाड़मेर ----- बाड़मेर ------- 66280 ----- 55
बाड़मेर ----- बालोतरा ------ 54605 ----- 45
पाली ----- पाली --------- 163083 ----- 65
पाली ------- सुमेरपुर ------ 26824 ----- 35
जालोर ----- जालोर ------- 37658 ----- 40
जालोर ----- भीनमाल ----- 31856 ------ 40
सिरोही ----- सिरोही ------ 30959 ------ 35
सिरोही ----- माउंट आबू ---- 13478 ----- 25
सिरोही ----- पिंडवाड़ा ------ 16711 ---- 25
सिरोही ----- शिवगंज ------- 21594 ---- 35
जैसलमेर ---- जैसलमेर ------ 33731 ---- 45
कुल ------ 12 ----------- 536940 ---- 485



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Q80sM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment