जोधपुर में बढऩे लगी है स्मैक की सप्लाई, युवाओं को खोखला करने के साथ अपराध के ग्राफ में भी हो रहा इजाफा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में मोबाइल, चेन व पर्स लूटपाट थम नहीं रही हैं। कुछ लुटेरे पकड़ में भी आए हैं, लेकिन कुछ लुटेरों की वजह से न सिर्फ आमजन का खुलेआम घूमना खतरे भरा हो गया है, बल्कि पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। गत दिनों सरदारपुरा व सदर बाजार थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाले लूट के आरोपियों से स्पष्ट है कि अधिकांश वारदातें स्मैक के नशे की लत के कारण ही हो रही हैं। जबकि स्मैक बेचने वालों पर पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। रातानाडा थाना पुलिस ने स्मैक बेचने वालों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे, लेकिन स्मैक का मुख्य सप्लायर अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है।

हजारों रुपए का मोबाइल पांच सौ में बेचते
गत 22 अक्टूबर को गिरधर मंदिर के पास गली में युवक, नई सडक़ पर मिठाई की दुकान के पास श्रमिक और घोड़ों का चौक में एक युवक से नौ घंटे के अंतराल में मोबाइल लूट लिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लखारा बाजार के एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद लूट के मोबाइल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया गया था। मोबाइल लूटने वाला स्मैक का आदी है। स्मैक की पुडिय़ां खरीदने के लिए ही वह लूटपाट करता है। हजारों रुपए के मोबाइल को वह महज पांच-पांच सौ रुपए बेच देता था। दो माह पूर्व सरदारपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों ने भी स्मैक की तलब मिटाने के लिए लूटपाट की थी।

लूट के लिए पावर बाइक का इस्तेमाल
सरदारपुरा व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में गत दिनों चेन लूट करने वाला युवक लाल रंग की पावर बाइक पर सवार था। अधिकांश वारदातों में पावर बाइक का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, लेकिन लुटेरा गिरफ्त से दूर है।

पन्द्रह लूट, दो या तीन लुटेरे और पूरी पुलिस
गत दिनों में पुलिस स्टेशन सरदारपुरा और कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्रों में चेन व मोबाइल लूट की चार-चार घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, देव नगर, शास्त्रीनगर व उदयमंदिर थाना क्षेत्रों में सात वारदातें अब तक खुल नहीं पाईं हैं। इनके पीछे दो या तीन लुटेरों के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की विशेष टीम के साथ थानों के अधिकारी व कांस्टेबल लुटेरों के पीछे लगे हुए हैं, लेकिन इक्का-दुक्का लुटेरों को छोड़ बड़े बदमाशों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है।

अब होटल के बाहर कुक का मोबाइल लूटा
हाईकोर्ट के ठीक पास होटल घूमर के बाहर खड़े एक कुक का मोबाइल मोटरसाइकिल सवार लूटेरा लूट ले गया। उदयमंदिर थाना पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा हाल होटल घूमर निवासी पंकज पुत्र जगतसिंह थपलियार गत 28 अक्टूबर की शाम किला जाने के लिए होटल के बाहर खड़ा था। वह दोस्त का इंतजार कर रहा था। इतने में मोटरसाइकिल सवार एक युवक वहां आया और पंकज के हाथ से मोबाइल लूटकर भाग निकला। होटल में बतौर कुक पंकज ने लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि लुटेरे की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wt8ySV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment