मानसून विदा होने के बाद फिर पड़े छींटे, पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में शाम को बूंदाबांदी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शनिवार दोपहर बाद जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही हुई। शाम को शहर में कुछ स्थानों पर छींटे गिरे। उधर दक्षिणी पश्चिमी मानसून राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से विदा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की रवानगी होगी।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप खिली हुई थी। दिन चढऩे के साथ पारा चढ़ता गया और दोपहर होते-होते तापमान 36.6 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर बाद आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हुई जो शाम को घने बादलों में बदल गई। शाम करीब 6 बजे शहर के कुछ हिस्सों में छींटे गिरे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही हुई। बाड़मेर और जैसलमेर में भी दिन का तापमान बढऩे से हल्की तपिश रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23.9 और अधिकतम 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में रात का पारा 23.9 और दिन का 37 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32o9Al6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment