भदवासिया क्षेत्र में कृषि भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो गुट, मौके पर आरएसी तैनात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया क्षेत्र स्थित कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में दो गुट भिड़ गए। पुलिस व आरएसी ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की। थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार भदवासिया ओवरब्रिज के पास स्थित भूमि को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। इसी के चलते गुरुवार देर रात एक गुट के लोग जमीन पर पहुंचे। इसका पता लगने पर दूसरे गुट के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों गुट आमने सामने हो गए। विवाद बढऩे पर कुछ युवकों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के लोगों को अलग किया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस लगाई गई है मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है।

मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में देर रात लगी आग

शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के करणी नगर में गैस गोदाम के पास कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में गुरुवार रात दो बजे भीषण आग लग गई। कीमती कपड़ों के थान आग की चपेट में आ गए और लपटें आसमान छूने लगीं। नगर निगम की छह दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। पुलिस व अग्निशमन सूत्रों के अनुसार करणीनगर में कपड़ों का तीन मंजिला शोरूम में रात करीब दो बजे आग लग गई, जिससे कपड़े चपेट में आ गए। पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना मिलने पर बासनी स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकलें मौके पर भेजी गईं। आग भीषण होने पर शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र से भी दमकलें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। सुबह भी आग को बुझाने का प्रयास चलता रहा। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33mXhpr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment