जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा प्राचीन जलाशयों व बावडिय़ों के संरक्षण के लिए बनाएंगे योजना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जल संरक्षण के लिए प्राचीन जलाशयों व बावडिय़ों के संरक्षण की संभावनाओं को तलाशने के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत तालाबों का निरीक्षण करने पहुंचे। चांदपोल के गोवद्र्धन तालाब, रिक्तेश्वर मंदिर के पीछे स्थित हेमकरन की नाडी के संरक्षण की संभावनाएं देखी। सूरसागर राजबाग में पहाडिय़ों के बीच भीड़भजनेश्वर महादेर मंदिर के निकट स्थित ओझाओं के तालाब का अवलोकन किया। तालाब के पुनद्र्धार को लेकर चर्चा की। उनके साथ महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, सागर जोशी, अन्नु मृदुल, महेन्द्र मेघवाल, जनक सोनी व अचलसिंह मेड़तिया मौजूद रहे।

खरबूजा बावड़ी क्षेत्रवासियों की समस्या सुनी
सूरसागर क्षेत्र में बड़ा रामद्वारा के पीछे खरबूजा बावड़ी के भराव और सीवरेज की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने उनके मुलाकात की। लोगों ने बताया कि पिछले लम्बे समय से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए निकाली रैली
भाजपा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत बुधवार को हुई। महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की मौजूदगी में प्रत्येक मण्डल ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्लास्टिक से निर्मित पानी की बोतल, ग्लास, थैली आदि वस्तुओं का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। जनजागरण रैली के तहत केन्द्रीय मंत्री शेखावत के विशेष आतिथ्य में संगठन प्रभारी मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई की उपस्थिति में कार्यकर्ता सरदारपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में जुटे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oGF6vR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment