जोधपुर.नगर निगम ( municipal corporation ) के सफाई कर्मचारियों ( sanitation workers ) के लटके हुए चेहरे रविवार को खिल उठे। नगर निगम ( municipal corporation ) की ओर से जहां शनिवार रात को ही बोनस ( Bonus ) व वेतन ( salary ) भत्ते ( allowances ) देने का इंतजाम किया गया। रात को महापौर ने उन्हें देने के लिए बैंक से 3 करोड़ 20 लाख रुपए निकाले और चेक साइन किए। महापौर घनश्याम ओझा ने रात 2 बजे तक चेक पर हस्ताक्षर किए। वार्डवार सेनेट्री इंस्पेक्टरों ने अपने अपने वार्ड के प्रत्येक सफाई कर्मचारी को नकद 8000 रुपए दिए। इस पूरी प्रक्रिया में दोपहर हो गई। सफाई कर्मचारियों ने निगम से रुपए मिलने पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर दिवाली मनाई। इससे पहले शनिवार रात को ही बोनस मिलने का फैसला होने पर सफाई कर्मचारी वार्डवार सफाई करने के लिए पहुंच गए। इससे शहर में दिवाली पर अपनी कॉलोनियों और मोहल्लों में सफाई का इंतजार करने वालों के चेहरे खिल उठे। इससे पहले बोनस नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शहर से कचरा नहीं उठाया था।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NhekCT
0 comments:
Post a Comment